1.    तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट का क्या नाम है ? कोरोमंडल तट

2.    नीली क्रांति का संबंध किस क्षेत्र से है ? मत्स्य पालन

3.    भारत में सर्वाधिक मूंगफली का उत्पादन किस राज्य में होता है ? गुजरात

4.    भारत में सबसे कम वर्षा वाला स्थान कौनसा है ? लेह (जम्मू-कश्मीर)

5.    कौनसा ग्रह पृथ्वी की जुड़वाँ बहन कहलाता है ? शुक्र

6.    भारत में हरित क्रांति के जनक कौन कहलाते हैं ? डॉ. नार्मन बोरलाग

7.    दलदली भूमि में कौनसी गैस निकलती है ? मीथेन

8.    विटामिन E का रासायनिक नाम क्या है ? टोकोफैरल

9.    1984 में भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के रिसाव से हुई थी ? मिथाइल आइसोसायनेट

10. स्वराज शब्द का सबसे पहले प्रयोग किसने किया? महर्षि दयानंद

11. विलय की नीति किसने लागु की ? लार्ड डलहौजी

12. मुस्लिम लीग की स्थापना कब की गयी? 1906 में

13. 'केसरी' और 'मराठा' अख़बारों का संपादन किसने किया? बाल गंगाधर तिलक

14. भारत का प्रथम वायसराय कौन था ? लार्ड केनिंग

15. टोडरमल का संबंध किस क्षेत्र से था? भू-राजस्व व्यवस्था

16. महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी कौनसी थी? लाहौर

17. पोलियो का टीका किसने खोजा था? जोनास साल्क

18. कर्णाटक के श्रवणबेलगोला में किस जैन संत की विशाल प्रतिमा है ? गोमतेश्वर

19. पंचायत सदस्य बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए? 21 वर्ष

20. संसार में सर्वाधिक पानी की मात्रा किस नदी की है ? अमेजन

21. जून-सितम्बर के दौरान तैयार होने वाली फसलें क्या कहलाती हैं ? खरीफ

22. चंडीगढ़ में प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' किसने बनाया था ? नेकचंद

23. विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ स्थित है ? वाशिंगटन D.C.

24. संसार में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौनसी है ? सुपीरियर झील

25. योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार का संबंध किस खेल से है ? कुश्ती

26. प्रथम स्वाधीनता संग्राम के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था? लार्ड कैनिंग

27. स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण के लिए कौन उत्तरदायी थे? सरदार वल्लभभाई पटेल

28. 'फ्रंटियर गांधी' किसे कहा जाता था? खान अब्दुल गफ्फार खान

29. 'कूका आंदोलन किसने चलाया था? गुरु राम सिंह

30. 1815 . में कलकत्ता में किसने 'आत्मीय सभा' की स्थापना की ? राजा राममोहन राय

31. शिवाजी के मंत्रीमंडल का क्या नाम था ? अष्टप्रधान

32. गुरू तेग बहादुर की हत्या किसने करवा दी ? औरंगजेब ने

33. शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में कौन-सा स्मारक बनवाया था ? ताजमहल

34. किस मुगल बादशाह के शासनकाल में चित्रकला अपनी चरमसीमा पर पहुँच गयी थी ? जहाँगीर

35. सिख धर्म के किस गुरू की जहाँगीर ने हत्या करवा दी थी ? गुरु अर्जुनदेव

36. 'हुमायुनामा' पुस्तक की रचना किसने की थी ? गुलबदन बेगम